News & Events Details

Image
06-Apr-2023

जांगिड़ ब्राह्मण तहसील सभा नांगल राजावतान की कार्यकारिणीका शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील सभा नांगल राजावतान के अध्यक्ष श्रीमान जयप्रकाश जीजांगिड़ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज दिनांक दिनांक 6 अप्रैल 2023 को ग्राम लाडली काबास में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के अध्यक्ष दौसा जिला अध्यक्ष श्री कैलाश चंद जी जांगिड़, विशिष्ट अतिथिश्रीमान रविशंकर जी शर्मा पूर्व प्रधान अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली, मुख्य अतिथि श्रीमानसंजय जी हर्ष वाल प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण प्रदेश सभा राजस्थान रहे।
कार्यक्रम का आरंभ भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर भगवान श्रीविश्वकर्मा जी की आरती के द्वारा किया गया।
नवगठित तहसील कार्यकारिणी द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा बंधवा कर मोमेंटोसे स्वागत किया गया। श्रीमान रवि शंकर जी पूर्व प्रधान अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली एवंश्रीमान संजय हर्षवाल प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश सभा राजस्थान ने तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश जांगिड़ कीकार्यकारिणी एवं तहसील सभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती रीना देवी की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर श्रीमान रविशंकर जी ने अपने उद्बोधन में सबसे छोटी इकाई तहसील सभा  से महासभा दिल्लीतक की इकाई को कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात कही।
 श्रीमान संजय जी हर्षवाल प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ओजस्वी वाणी में उद्बोधन से समाज बंधुओं में जोश भर दियाउन्होंने  अच्छा कार्य करते रहने, संगठित रहने की आवश्यकता बताई।
 श्रीमान बृज किशोर जी शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष ने प्रदेश सभा द्वारा कराए जा रहे  कार्यक्रम जैसे कोरोना सेअपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना, समाज के बुजुर्गों को धार्मिकस्थलों की तीर्थ यात्रा करवाना ,सामाजिक जनगणना कार्यक्रम, समाज के विकास के लिए प्रदेश सभा कीविभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
 गिर्राज प्रसाद जांगिड़ प्रचार मंत्री, दिल्ली महासभा ने महासभा के सदस्यता अभियान, प्रदेश सभा के जनगणनाकार्यक्रम ,मई माह में दौसा छात्रावास में श्री विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापना एवं जुलाई माह में जयपुर मेंआयोजित होने वाले विश्वकर्मा महाकुंभ के समाज की अधिकाधिक सहभागिता पर बल दिया।
 दौसा जिला अध्यक्ष श्रीमान कैलाश जी जांगिड़ ने मिलकर साथ चलने की बात कही
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि श्रीमान गजानंद जी जांगिड़, श्रीमान बृज किशोर जी शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि श्रीमान सुधीर जी  डेरोलिया उपप्रधान महासभा, श्री गणेश जी उप प्रधान महासभा दिल्ली ,श्रीनरेंद्र जी जांगिड़ डीडवाना संगठन मंत्री महासभा दिल्ली, श्री नानकराम जी जांगिड़ संगठन मंत्री महासभा दिल्ली, श्रीमान  गिर्राज प्रसाद जांगिड़ प्रचार मंत्री महासभा दिल्ली ,श्री हरिराम जी संपादक दीप विश्वकर्मा जयपुर, श्रीनरेश शर्मा संपादक विश्वकर्मा टुडे, श्री भगवान सहाय जांगिड़ निवर्तमान जिलाध्यक्ष, श्री राम किशोर जी रावतमूर्ति वाले संरक्षक जिला सभा, श्री महेंद्र जी जांगिड़ भांकरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला सभा, श्री लक्ष्मी नारायणजी रावत मूर्ति वाले दौसा, श्री बाबूलाल जी चांवडडेड़ा ,श्री राजीव जी रावत, श्री दिनेश कुमार रावत, तहसीलअध्यक्ष दौसा, श्री बजरंग लाल जी तहसील अध्यक्ष लवान, श्री विनोद जी जांगिड़ तहसील अध्यक्ष रामगढ़पचवारा, श्री मुकेश जी सुरतपुरा तहसील अध्यक्ष लालसोट, श्री हंसराज जी तहसील अध्यक्ष निर्झरना, श्रीलल्लू जी  नेताला तहसील अध्यक्ष आंधी, श्री मुकेश जी झाझवाड पूर्व तहसील अध्यक्ष बस्सी, श्री चिमन लालजी निवर्तमान तहसील अध्यक्ष लालसोट, श्री गिर्राज जी बगीची पूर्व तहसील अध्यक्ष लालसोट, श्री कजोड़ मलजी मालगवास पूर्व तहसील अध्यक्ष दौसा, श्री किशन लाल जी पूर्व तहसील अध्यक्ष, श्री मुकेश जी छारेड़ाअध्यक्ष नवयुवक मंडल, श्री कजोड़ जी सीदड ,श्री रमेश जी श्यालोता, श्रीमान सीताराम जी जांगिड़ संगठनमंत्री, श्री गोपाल लाल जी भांडारेज तहसील मंत्री दौसा, श्री विजय जी धनावड संगठन मंत्री तहसील सभा, श्रीमान बनवारी लाल जी  कालोता कार्यालय मंत्री जिला सभा, श्रीमान विष्णु जी भंडारी संगठन मंत्री जिलासभा, श्रीमान सत्यनारायण जी जांगिड़  जिला सभा दौसा, श्री ज्ञान जी भाकरी प्रचार मंत्री तहसील सभा दौसा, श्री अशोक जी रामगढ़, श्री मुकेश जी मालगवास, श्री अशोक जी भांडारेज, श्री राम किशोर जी भगलाव ,श्रीशंभू दयाल जी प्यारीवास, श्री छाजू लाल जी आलूदा, श्री प्रहलाद जी चूडीयावास, श्री राजेंद्र जी, श्रीसत्यनारायण जी, श्री शिवचरण जी राहुवास,  रामजी लाल जी, श्री हर सहाय जी, श्री घासी लाल जी, श्री रामविलास जी, श्री कैलाश जी, श्री शंभू दयाल जी श्री सुरेश जी वैद्य, श्री नाथू लाल जी, श्री राजू जी, श्री श्यामलाल जी, श्री पूरण जी , श्री खेमराज जी, श्री हेमराज जी,  श्री सत्यनारायण जी, श्री मदनलाल जी, श्रीमती रीनादेवी तहसील सभा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नांगल राजावतान, श्रीमती कंचन देवी, श्रीमती रतन देवी, श्रीमतीपुष्पा देवी, श्रीमती सावित्री देवी, श्रीमती अरुणा देवी, श्रीमती नेहा देवी, श्रीमती रामपति देवी, श्री नरोत्तमजांगिड़ सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
 *कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष श्रीमान जयप्रकाश जी जांगिड़  ने  सभी अतिथियों  एवं समाज बंधुओंका आभार प्रकट किया गया।
 श्री चंद्रशेखर जी शर्मा वरिष्ठ अध्यापक ने बहुत ही आकर्षक तरीके से मंच संचालन  किया।

   मंत्री
 मनमोहन जांगिड़
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील सभा नांगल राजावतान दौसा*